गगरेट में कारोबारी का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसे वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 26 मार्च की रात गगरेट के शिवबाड़ी मंदिर के पास करियाने की दुकान करने वाले कारोबारी कश्मीर सिंह का गाड़ी समेत अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
कश्मीर सिंह की लाश गगरेट के पास हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ एक खाई में पड़ी मिली थी। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, केस की जांच के दौरान बुधवार को पुलिस टीम जब लोगों से पूछताछ कर रही थी तो कुठेड़ा जसवालां निवासी मनीष कुमार पर पुलिस को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।