फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने कुचला बुजुर्ग, मौके पर मौत

Fri, 08 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
उपमंडल के कुठियाड़ी में श्रद्धालुओं की आल्टो कार ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में अंब-ऊना मार्ग पर माता ज्वालाजी मंदिर में माथा टेककर मनीमाजरा लौट रहे श्रद्धालुओं की आल्टो कार ने सड़क पर जा रहे एक वृद्ध तेज राम पुत्र सूरत राम निवासी कुठियाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वृद्ध टक्कर से उछलकर कार की विंड स्क्रीन से टकराया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। टक्कर के कारण कार का शीशा भी टूट गया। कार चालक अजय पुत्र हुकुमचंद का कहना था कि वृद्ध अचानक ही कार के सामने आ गया। जिससे दुर्घटना हो गई। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें