फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत 

Fri, 08 Apr 2016 11:04 PM IST
palwal
विज्ञापन
प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों कि शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के मुताबिक यूपी के मथुरा जिले के गांव बढोकरा महाराना निवासी मूलचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वे अपने पिता बिप्ती व दो भाई जयपाल व धर्मवीर के साथ पलवल जा रहे थे। चारों लोग दो बाइकों पर सवार थे।

गांव सराय के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता बिप्ती व भाई धर्मवीर की मौत हो गई जबकि उसका भाई जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

उधर, पलवल के बंसत बिहार निवासी दीपक वासुदेव ने शिकायत दी है कि गांव पृथला के समीप एक टाटा-407 के चालक ने उसके भाई मोनू उर्फ मनोज के ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे मोनू की मौके पर ही मोत हो गई।

तीसरी घटना में गांव सिंगार जिला मेवात निवासी रामप्रसाद ने शिकायत दी है कि बाइक सवार उसके भाई राजेंद्र को गांव बघौला के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन

                      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें