फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Tue, 19 Jul 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक निजी उद्योग के पास युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनदीप निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मनदीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने मनदीप को मृत पाया। मृतक के पर्स में पुलिस को एक पहचान पत्र मिला। इससे उसकी शिनाख्त हुई। जब जालंधर पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि मनदीप शनिवार से घर से गायब था और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। माना जा रहा है कि मनदीपअकेला ही घर से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए निकल आया था। मनदीप की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें