प्रसिद्ध बाबा हरिपुर गुरुद्वारा के बाहर से एक भक्त की बाइक के चोरी हो गई। पुलिस थाना बरोटीवाला में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गुरुद्वारा में 10 जुलाई की रात को मोहाली के मियांपुर चंगर गांव निवासी हरविंद्र सिंह पुत्र रख्खा राम माथा टेकने आया था। इस दौरान हरविंद्र ने बाइक को गुरुद्वारा के बाहर खड़ा किया। सुबह छह बजे जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकला तो बाइक पार्किंग से गायब थी।
ट्रांसफार्मर से कॉपर निकालकर ले गए चोर
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के भांगला गांव स्थित बंद पड़े शराब उद्योग मैसर्स काला अंब डिस्टलरी एंड ब्रेवेज प्राइवेट लिमिटेड के ट्रांसफार्मर से लाखों की कीमत का कापर चोरी हो गया। चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया फिर उसमें से कॉपर की तारें निकाल लीं। उद्योग की ओर से बलदेव सिंह बरवाला पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान नंबर 114 ए गांव बरवाला दिल्ली ने नालागढ़ पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। बलदेव सिंह को उद्योग के चौकीदार ने 19 जुलाई को सुबह फोन पर इसकी सूचना दी। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि चोरी कॉपर की मात्रा और कीमत के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।