फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिक को 15 लाख का चुना

Sun, 31 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंब(ऊना)। ईंट भठ्ठा मालिक ने कोयले की आपूर्ती न करने तथा उसकी पेमेंट भी वापस न लौटाए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन


इस संबंध में अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कैलाश नगर नकड़ोह निवासी सुरेंद्रा राणा पत्नी जगजीत सिंह ने शिकायत की है कि उसका नकड़ोह में ईंट भठ्ठा है।
विज्ञापन


सन् 2012 में उसने गांव कल्लर ठाकुर-द्वारा देहरा कांगड़ा के निवासी व्यक्ति को अपने ईंट भठ्ठे में कोयला सप्लाई का आर्डर दिया था। जिसके तहत उसने 15 लाख रुपए पेमेंट की थी। लेकिन न तो उक्त व्यक्ति ने भठ्ठे के लिए कोयला सप्लाई किया और न ही उसकी पेमेंट वापस की। उधर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर भादसं की धारा 420 तथछा 406 के अधीन मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें