क्षेत्र के गांव स्तोथर में 28 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत पड़ते गंाव स्तोथर के एक युवक का शव घर के समीप खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से झूलता हुआ देखा। इस पर मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी गई। लोगों के एकत्रित होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।