फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवाईं में टैक्सी चालक पर हमला

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
भरवाईं में अज्ञात लोगों ने एक टैक्सी चालक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। टैक्सी चालक ज्वालाजी के कलगी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार निवासी कलगी ज्वालाजी बुधवार देर शाम ज्वालाजी से सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा था कि रात 11 बजे जैसे ही उसने भरवाईं चौक पार किया कि एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने टैक्सी के आगे गाड़ी खड़ी कर दी। इससे पहले कि टैक्सी चालक कुछ समझ पाता, अज्ञात लोगों ने फिल्मी स्टाइल में टैक्सी चालक को लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

हमले के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल चालक ने भरवाईं थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान टैक्सी चालक का चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचार करवाया गया। उधर, डीएसपी जतिंद्र चौधरी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। चालक ने मारपीट करने वाले लोगों की गाड़ी का नंबर दिया है, जिसके आधार जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें