फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बचे

Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीहर पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। हालांकि, पंचायत प्रधान घटना में बाल-बाल बच गए हैं। उक्त तेजाब प्रधान समेत दो व्यक्तियों पर गिरा है। इससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं। पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को वह राजपुरा गांव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे, वहां दो लोगों के आपस में झगड़ने पर वह बीच-बचाव करने जा पहुंचे। इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी के हाथ में पकड़े कैन को उससे छीन लिया और फेंक दिया अन्यथा बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। उन्होंने घटना के फौरन बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि डीहर के पंचायत प्रधान बलदेव सिंह की शिकायत के आधार पर कमल देव को हिरासत में लेकर पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें