फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 12 Nov 2016 11:43 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
हादसा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर शनिवार को अनियंत्रित सवारी जीप की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद जीप सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जीप चालक की धुनाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उसे भी भीड़ की नाराजगी झेलनी पड़ी। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर गोबरही निवासी 50 वर्षीय कासिम शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से साइकिल से चौराहे पर आए थे। कप्तानगंज की तरफ से तेज गति से आ रही सवारी जीप चौराहे पर अनियंत्रित हो गई। साइकिल सवार कासिम को टक्कर मारते हुए जीप सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। साइकिल सवार कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने जीप चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में मौजूद कुछ संवेदनशील लोगों ने चालक को किसी तरह से एक कमरे में ले जाकर बंद किया। हादसे की जानकारी होते ही कुछ ही मिनट में परिवार तथा गांव के लोग वहां पहुंच गए। लोग चालक को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ बब्बन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। वे कासिम को अस्पताल ले जाने की बात कह रहे थे, जिस पर भीड़ और भड़क गई। चौराहे पर गहमागहमी की जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा और विधायक पूर्णमासी देहाती भी पहुंचे। इन लोगों ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में प्रभारी एसओ बब्बन सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह पुलिस हिरासत में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें