फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी करते रंगे हाथों धरे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवां शहर पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कार चोरी करते धरे दो युवक
वार्ड नंबर-4 में देर रात चोरों का शोर, गिरोह के करीब पांच सदस्य मौके से फरार
पुलिस कर्मी की होशियारी से धरे आरोपी, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत वार्ड नंबर-4 में कार चोरी के प्रयास में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। अगर कार मालिक समय रहते अपनी सूझबूझ से काम न लेता तो शातिर कार ले जाने में सफल हो जाते। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह व बलवीर सिंह निवासी नवांशहर, पंजाब के रूप में हुई है। इनसे पुलिस ने टॉर्च, प्लास, छेनी, हथोड़ा, कटर ब्लेड भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल थे जो भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंगल पंजाब पुलिस में तैनात वार्ड नंबर-चार निवासी जतिंद्र सैणी ने अपनी कार रोजाना की तरह घर के बाहर गेट के समीप खड़ी की हुई थी। शुक्रवार सुबह तीन बजे बाइक सवार आए एक महिला समेत सात शातिरों ने गाड़ी का लॉक तोड़कर धकेलते हुए सड़क तक ले गए। शातिरों की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर शातिर युवक मौके से फरार हो गए। इतने में जतिंद्र सैणी उनके पीछे भाग गए और अपनी जान की परवाह किए बगैर रक्कड़ तक जा पहुंचे। यहां पर दो बाइक सवार युवक भी खड़े हुए थे। जब उनसे पूछताछ की तो पहले तो दोनों बोले की वह पीरनिगाह में माथा टेकने आए हैं लेकिन वहां पर खड़े होने का कारण नहीं बता सके। इस पर दोनों आरोपी भागने लगे लेकिन जितेेंद्र सैणी ने अन्य साथी की मदद से दोनों को दबोचा और फौरन पुलिस को सूचित किया। जब जतिंद्र ने उनके बैग की तलाशी ली तो उनके बैग से टार्च, प्लास, छेनी, हथोड़ा, कटर ब्लेड सहित एक कपड़ा भी बरामद हुआ। सख्ती से आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल कर लिया कि वह कार चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें