फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर टेक करते कंटेनर से टकराई कार

विज्ञापन
टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी के पास तेज रफ्तार मारुति कार और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग को चोटें आई हैं।

घायलों को लोगों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए दोनों लोग हिमाचल के निवासी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कंटेनर नंगल से श्रीआंनदपुर साहिब की ओर जा रहा था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तारी कार ने जैसे ही आगे चल रही एक अन्य कार को ओवर टेक करने का प्रयास किया तो दूसरी ओर से आ रहे कंटेनर के उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे के बाद कंटेनर चालक भी कंटेनर संतुलन नहीं रख पाया और कंटेनर सड़क किनार खड़ी एक निजी स्कूल की बस से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बलवीर कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों की पहचान कार चालक राज कुमार पुत्र लाल सिंह तथा विनोद कुमार निवासी देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें