फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के फर्जी साइन कर पंचायत सचिव ने लगाई पांच लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। निकटवर्ती मजारा पंचायत सचिव पर पंचायत प्रधान के फर्जी साइन कर पंचायत के बैंक खाते से पांच लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। पंचायत प्रधान ने कुछ समय पहले पंचायत सचिव पर विकास कार्यों के लिए आई सरकारी राशि फर्जी साइन करके खाते से निकालने का आरोप लगाया था।

शिकायत पर विभागीय कार्रवाई करते हुए बीडीओ ऊना ने आरोपी सचिव के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीडीओ ऊना यशपाल सिंह परमार ने पुलिस के पास दी शिकायत में पंचायत सचिव पर प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत सचिव ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए आई लाखों रुपये की राशि पंचायत प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक खाते से निकाल ली। बैंक खाते से राशि निकालने का पता लगने पर मामले की शिकायत पंचायत प्रधान ने बीडीओ कार्यालय में दी। इस दौरान विभाग की ओर से पंचायत सचिव को उक्त पंचायत से हटाकर ब्लॉक कार्यालय में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। विभाग के आदेश की परवाह न करते हुए करीब डेढ़ माह से आरोपी पंचायत सचिव कार्यालय में ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ ऊना ने यशपाल सिंह परमार ने आरोपी पंचायत सचिव कश्मीरी लाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने बीडीओ ऊना की शिकायत के आधार पर आरोपी पंचायत सचिव कश्मीरी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें