फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती पंजावर गांव में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रदीप मनकोटिया पुत्र बलराम मनकोटिया उम्र 18 वर्ष निवासी अपर पंजावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात प्रदीप बाइक पर घर लौट रहा था। अचानक सड़क में लावारिस पशु आ गया। उससे बचने के चक्कर में प्रदीप की बाइक स्किट होकर पैरापिट से टक्करा गई।

उसे 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें