संदिग्ध हालत में नाबालिग लापता
युवक पर लगाया अपहरण का आरोप
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हरोली थाने के बाथू गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में लापता है। परिजनों ने आनंदपुर साहिब में रह रहे युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर टीम भी संभावित स्थानों को भेजी गई है।
बाथू के विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसे काफी ढूंढा लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने शक जताया कि आनंदपुर साहिब पंजाब में रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस भी लापता कि तलाश में जुट गई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।