ऊना। आईटीआई ऊना के पास युवकों में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में एक युवक बुरी तरह से लहूलुहान हुआ है। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम ऊना आईटीआई के पास दो युवक किसी बात को लेकर आस में उलझ गए। देखते ही देखते युवकों ने एक दूसरे पर पर लात घूंसों एवं लाठियों की बरसात कर दी। इससे दीपक निवासी फतेहपुर के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक माहौल गर्म रहा। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।