नंगल। वेस्टर्न मनी एक्सचेंज कार्यालय में लूट को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां दो आरोपियों के नाबालिग होने पर उन्हें बाल सुधार गृह भेजने के आदेश सुनाए।
एक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सन्नी खन्ना ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो कथित आरोपियों की आयु 17 वर्ष है। उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है, जबकि एक कथित आरोपी हरकंवल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह जानने का प्रयास करेगी कि क्या इससे पहले भी इन लोगों ने किसी वारदात को अंजाम दिया है।