फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
हरोली(ऊना)। पुलिस चौकी पंडोगा के भदसाली गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह (37) पुत्र नरदेव सिंह निवासी लोअर भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। व्यक्ति ने किन कारणों से फंदे पर झूलकर जान दी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पुलिस इस बारे में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। रात को सभी पारिवारिक सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह उठे तो गांव के किसी व्यक्ति ने उनके घर के समीप ही नरेंद्र का शव पेड़ से लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। मामले के बारे में पुलिस को पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। वह नशे का भी आदी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला धारा 174 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें