फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में युवाओं ने लहराई तलवारें, रोका तो पुलिस से उलझे

विज्ञापन
- फोटो : File photo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। महाराणा प्रताप जयंती पर जिला मुख्यालय में निकाली रैली के दौरान तलवारें लहराने पर बवाल मच गया। ऊना बस अड्डे के पास पुलिस ने युवाओं से तलवारें जब्त कर लीं जिससे गुस्साएं कार्यकर्ता मुख्य सड़क पर हंगामा कर पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते मौके पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर लिए शहर के मुख्य चौक पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने बाद में युवाओं को चेतावनी देकर तलवारें वापस कर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला मुख्यालय पर क्षत्रिय महासभा ने बाइक रैली निकाली। रैली में ओपन जीप और बाइकों पर सवार युवाओं ने हाथों में तलवारें लहराईं। इसकी सूचना एसपी को मिली जिस पर उन्होंने एएसपी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुच्चा सिंह के नेतृत्व में टीम ने रैली में तलवारें लेकर चल रहे युवाओं को रोका और तलवारें अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मामला गर्मा गया और काफी देर तक गहमागहमी हुई। रैली में शामिल युवाओं ने चक्का जाम लगाने की भी चेतावनी दे डाली। इस पर पुलिस ने युवाओं को भविष्य में तलवारों के साथ रैली में प्रदर्शन न करने की चेतावनी देकर तलवारों को वापस देकर छोड़ दिया। एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि रैली के दौरान युवा तलवारें लेकर चल रहे थे जो नियमों का उल्लंघन है। उन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें