फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ी उद्घाटन पट्टिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। सनोली गांव में शरारती तत्वों ने मिनी ट्यूबवेल की उद्घाटन पट्टिका तोड़ दी है। इसका उद्घाटन 2011 में सतपाल सत्ती ने किया था।
विज्ञापन


भाजपा ऊना मंडल के उपाध्यक्ष राजेश कौशल ने बताया कि वर्ष 2011 में जब सतपाल सत्ती हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव थे, तो उस समय सनोली के वार्ड नंबर एक के एक मोहल्ले में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए मिनी ट्यूबवेल लगाया था। राजेश कौशल ने बताया कि बीते दो दिन पहले जब वो मोहल्ले में गए तो वहां उद्घाटन की पट्टिका के पिल्लर को गिरा हुआ पाया। उस पर लगी उद्घाटन की मारबल प्लेट भी टूटी थी। इस पर सनोली गांव की भाजपा कार्यकारिणी ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों को तलाश कर, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें