फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट के अंबोटा में घर व दुकान के ताले टूटे

विज्ञापन
theft
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में शातिर चोर घर और दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी, आभूषण और कीमती सामान चोरी करके ले गए। क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी और लूटपाट की वारदातों से लोगों में दहशत है।

शातिर बिना किसी डर से लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। घर से सामान चोरी होने से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि अंबोटा के डीएवी स्कूल के पास दीपक कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह के घर में शातिरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ लगभग 60 हजार रुपये की नकदी, दो सोने के टॉप्स, टिक्का व दो चांदी की पंजेब सहित एलईडी होम थिएटर पर भी हाथ साफ कर लिया है।
विज्ञापन


गांव के उपप्रधान संजीव रोमी ने बताया कि गत रात्रि दीपक कुमार अपने किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। दीपक कुमार की माता भी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। दीपक की पत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सोई हुई थी। शातिरों ने रात के समय बारिश का फायदा उठा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के परिजन जब सुबह उठे तो घर के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान परिजनों ने मामले की सूचना गांव के उपप्रधान संजीव रोमी को दी। उपप्रधान ने तुरंत मामले की सूचना गगरेट थाना में दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा शातिरों ने अंबोटा में ही एक दुकान के ताले तोड़ कर गल्ले में रखी हुई करीब छह हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर गया था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें