हरोली (ऊना)। प्राइमरी स्कूल नगनोली में सोमवार रात शातिरों ने सेंधमारी की। वारदात के दौरान उन्होंने स्कूल के मुख्याध्यापक कार्यालय में रखा सामान तोड़-फोड़ दिया। इसके अलावा रिकॉर्ड भी तहस-नहस किया। अलमारी में रखी करीब एक हजार रुपये की नकदी भी उड़ा डाली है।
पुलिस ने स्कूल प्रभारी शोभा रानी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंच घटना की जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हरोली के तहत प्राइमरी स्कूल नगनोली लोअर में चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर मुख्य अध्यापिका के कार्यालय में रखा सारा सामान तोड़ दिया।
रिकॉर्ड भी तहस-नहस कर दिया और वहां पर रखी हुई अलमारी से एक हजार रुपये निकाल लिए। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे पाए और अंदर सारा सामान भी तोड़ा हुआ पाया। उन्होंने हेड टीचर शोभा रानी को मामले की जानकारी दी। शोभा रानी ने पुलिस को सूचित कर मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।