फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म पर प्रशासन से कड़े कदम उठाए जाने की मांग की हैै। परिषद के अंब इकाई के उपाध्यक्ष एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरव, इकाई सचिव अविनाश, सचिन, सूरज, विजय, शुभ, बंटी, संजीव, छात्रा प्रमुख हिमानी, शगुन, दीक्षा, अंजलि, प्रिया, आशु, कोमल ने घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए इस बारे में एसडीएम अंब तोरुल एस रवीश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


परिषद ने घटना को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि घटना को छुपाने का प्रयास किया गया है तो इसकी भी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। परिषद ने कहा कि यदि सरकार ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें