फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। दुष्कर्म मामले के आरोपों से घिरा स्कूल पहले भी ऐसे ही मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय स्कूल में पहले भी एक प्रधानाचार्य एक शिक्षकों को नाजायज संबंधों के लिए ब्लैकमेल करता रहा था। इसको लेकर अन्य अध्यापिकाओं से कई बार स्कूल में विवाद हो चुका है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित शिक्षिका अब किसी अन्य स्कूल में कार्यरत है। इस संबंध में स्थानीय स्टाफ ने शिकायत भी की लेकिन मामले को हल्के में लेते हुए इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार उक्त प्रधानाचार्य ने अपनी मनमानी के लिए उक्त शिक्षिका की प्रोमोशन संबंधी कार्य भी रोक रखा था। हालांकि इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इन विवादों की सूचना स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ के माध्यम से गांव में फैल गई। दूसरी ओर स्कूल के आसपास आबादी क्षेत्र न होना भी ऐसे मामलों को बढ़ावा मिलने का एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने बताया कि अगर किसी शिक्षिका के साथ ऐसी कोई घटना घटित हुई है या उसे ब्लैकमेल किया हो तो वह गुप्त शिकायत शिक्षा विभाग को दे सकती है। इस पर शिक्षा विभाग सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें