फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के तरखान लाहड़ी गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत कुमार (35) पुत्र रत्न चंद गांव लाहड़ और डाकघर ज्वार तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक भरत कुमार ट्रैक्टर लेकर ज्वार से मैडी की ओर जा रहा था। तरखान लाहड़ी के पास तीखे मोड़ पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक भरत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैड़ी के पास ट्रैक्टर पलटने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक भरत कुमार किसी काम से ज्वार से मैड़ी की ओर जा रहा था। तरखान लाहड़ी के पास तीखे मोड पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की भरत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान घटना स्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक भरत कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेजा दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें