फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सिद्ध चलेहड़ में पिकअप पलटने से जीरा फिरोजपुर के पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर मंगलवार को हादसा उस समय हुआ जब चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने के लिए जीरा फिरोजपुर पंजाब के श्रद्धालु पिकअप में जा रहे थे। सिद्ध चलेहड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई। इस कारण इसमें सवार अश्वनी कुमार, तरसेम, सर्वजीत कौर, लखबीर, राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें