उद्योग से लोहे की पत्ती चोरी करते धरा
टाहलीवाल ( ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग प्रबंधन ने चालक पर उद्योग से सामान चोरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि चालक पिछले समय से उद्योग में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
शनिवार को आरोपी चालक लोहे की पत्ती चोरी करते समय उद्योग प्रबंधन के हत्थे चढ़ गया। औद्योगिक इकाई के जीएम कर्ण दीप ने बताया कि उक्त कर्मचारी पिछले काफी समय से उद्योग से सामान चोरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से करीब 500 किलो लोहे की पत्ती बरामद की गई है। हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधन की शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।