फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के घंडावल में कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगत राम निवासी उपमंडल बंगाणा के गांव डोहक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय जगतराम निवासी डोहक बुधवार शाम स्कूटर पर अंब से ऊना की ओर जा रहे थे। घंडावल पहुंचने पर बाइक की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में घायल जगतराम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें