फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
heroin
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस के एसआईयू विंग ने संतोषगढ़ रोड पर कुठार कलां में नाकेबंदी के दौरान दो लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान कुरियाला निवासी मानिक और मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के तहत सलापड़ कॉलोनी निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल विकास दीप की अगुवाई में एसआईयू की टीम ने संतोषगढ़ रोड स्थित कुठार कलां में नाकेबंदी की। इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे मानिक और विनोद स्कूटी को रोका गया। संदेह होनेपर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से करीब 3.49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें