फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद सरोग नाले में मिला चार साल के मासूम चिराग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पिछले कुछ दिनों पहले हुई भारी बारिश मेें अर्की के कलावण गांव से लापता हुए चार वर्ष के चिराग का शव तीन दिनों बाद नाले में मिला है। चिराग 13 तारीख को भारी वर्षा के दौरान अपने पिता के पीछे खेतों की ओर चला गया था। इस दौरान पिता जब किसी अन्य कार्य में व्यस्त थे तो चिराग अचानक लापता हो गया।

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचित किया। बच्चे का शव तीन दिन बाद भूमति के पास सरोग नाले में मिला है। स्थानीय लोगों ने बच्चें के शव को नाले के पास देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चिराग के पिता को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव अभिभावकों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोग चिराग की तलाश दिन रात कर रहे थे लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। वीरवार को सुबह जब चार वर्षीय बच्चें के शव मिलने की सूचना लोगों को मिली तो सारा क्षेत्र गमगीन हो गया। डीएसपी दाड़लाघाट अमित कुमार ने बताया कि वीरवार को भूमति के पास चिराग का शव नाले के किनारे मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें