फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा तोड़ 10 तोले सोना और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के वार्ड-दो में शातिर ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा 10 तोले सोना और 51 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात से नगरवासियों में दहशत है। शातिर बिना किसी डर के लोगों के घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार संतोषगढ़ के वार्ड नंबर दो केे एक घर से लाखों गहने और नकदी चोरी किए गए। पीड़ित आरपी शर्मा ने बताया कि वह पत्नी को इलाज करवाने के लिए 15 जनवरी को मोहाली ले गए थे। जांच के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उनका ऑपरेशन करने के कारण उन्हें अस्पताल में ही कई दिन लग गए। आरपी शर्मा ने बताया कि वीरवार को जब वह घर से सामान लेने पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा इस दौरान जब वह घर के अंदर गए तो सारा समान इधर-उधर बिखरा था। इससे उनके होश उड़ गए। शातिरों ने घर के सभी कमरों की अलमारियों को तोड़ा। बैड बॉक्स खोल कर सामान की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी शर्मा ने बताया कि शातिर उनके घर से करीब 10 तोले सोना और 51 हजार रुपये की नकदी, कुछ चांदी के सिक्के और तीन घड़ियां चोरी करे ले गए। शातिर एफडी और एटीएम कार्ड घर में ही फेंक कर चले गए। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात को लेकर उन्होंने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित आरपी शर्मा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें