देवली गांव में युवक ने लगाया फंदा, मौत
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के देवली गांव में एक 27 साल के युवक ने घर की छत से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के गांव देवली में सोहनलाल (27) पुत्र चिंतराम ने अपने घर की छत पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार सोहनलाल के परिजन घर में थे, जबकि सोहनलाल अपने कमरे में था। मृतक की पत्नी का कहना है कि जब वह अपने कमरे में आई तो उसने देखा कि वह उसकी चुन्नी से पंखे में लटका हुआ है। शोर मचाने पर वहां पर और लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई। हालांकि उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
....................................