मैहतपुर (ऊना)। चड़तगढ़-रायपुर लिंक सड़क पर बनी पुली पर सड़क हादसा हुआ। दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की रचना देवी (45) निवासी गांव फतेहपुर जिला ऊना के रूप हुई है। हादसे में मृतका के पति को भी चोटें आई हैं।
घायल को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में महिला के साथ बाइक पर सवार उसके पति को भी चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार रचना देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से मैहतपुर की ओर जा रही थी। चड़तगढ़-रायपुर लिंक मार्ग पर बनी पुली पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार रचना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे रचना देवी के पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज की मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।