फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल से महिला के खाते से उड़ाए 91 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कॉल कर महिला के खाते से उड़ाए 91 हजार
विज्ञापन

संतोषगढ़ नगर में महिला से एटीएम कार्ड का कोड पूछ कर उड़ाई राशि, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)।
शातिरों ने फर्जी कॉल कर संतोषगढ़ नगर की एक महिला के खाते से करीब 91 हजार रुपये उड़ा लिए। शातिरों ने महिला से फोन पर उनके एटीएम का कोड पूछ कर महिला के खाते से राशि उड़ा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनजीत कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 16 अप्रैल को उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया कि वह बैंक से बोल रहे हैं और उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। शातिरों ने महिला को एटीएम चालू करने के लिए कहा कि उनके फोन पर एक कोड आएगा और वह उस कोड को बताएं ताकि उनके एटीएम कार्ड की बंद सुविधा को शुरू कर सके। मनजीत कुमारी उनकी बातों में आ गई और उसने मोबाइल पर कई बार आए सभी कोड फोन करने वाले व्यक्ति को बता दिए। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने लगभग 12 बार ट्रांजेक्शन कर मनजीत के खाते से 91 हजार 500 रुपये की राशि निकाल ली। मनजीत ने बताया कि अब भी शातिर उसे कॉल कर पुलिस में शिकायत न करने को कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने लोगों से अपने एटीएम की कोई भी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें