फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने खाया जहर, एक पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जखेड़ा और दौलतपुर में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिनसे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना के दौलतपुर का है जहां स्थानीय निवासी नरेश कुमार (55) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ को खा लिया।

परिजनों को जैसे ही पता चला, वे उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। ऊना अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते नरेश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेश की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरा मामला जखेड़ा गांव में पेश आया जहां 21 वर्षीय विक्रम ने शनिवार रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने विक्रम को तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहर खाने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया है। इनमें से नरेश को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया है। विक्रम का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें