फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने पर 2.53 लाख जुर्माना

विज्ञापन
tax
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली(ऊना)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चॉकलेट से भरा ट्रक पकड़ा है। विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अचानक कार्रवाई से कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार द्वारा टैक्स चोरी करने पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बाथड़ी में एक चॉकलेट से भरा ट्रक पकड़ा है। राज्य एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त राकेश भारतीय ने बताया कि ट्रक की ई-वे बिल की अवधि समाप्त हो चुकी थी। जिस पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नियमों की उल्लंघना करने पर सामान के मालिक को दो लाख 53 हजार 68 रुपये का जुर्माना किया है। विभाग के उपायुक्त राकेश भारतीय ने कहा कि टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। इस मौके पर विभाग की टीम में सहायक आयुक्त मनोज डोगरा, राकेश कुमार, आनन सिफत सहित अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें