फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तोड़ा दुकान का शटर, नकदी उड़ाई

विज्ञापन
बडूही बाजार में शनिवार रात चोरी, लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बडूही (ऊना)। बडूही बाजार में चोरों ने करियाना दुकान के शटर के तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब आठ हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार विजय कपिला ने बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान की एक साइड की दीवार की ईंटें टूटी हुई हैं। साथ ही दुकान का शटर भी जेक से उठाया गया है। गल्ले से करीब आठ से दस हजार की नकदी और डिश का रसीवर भी चुराया गया है। चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी जोल को दी है। पुलिस चौकी जोल प्रभारी खेम चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें