फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूर खुर्द और लाल सिंगी में दो ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते दो गांवों में प्रवासी व्यक्ति सहित दो लोगों ने जहर निगल लिया। इनमें से एक को पीजीआई में रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि, जहर निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला समूर खुर्द का है जहां 25 वर्षीय महिला लहिता देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजिनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला ऊना शहर के साथ लगते लालसिंगी का है जहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 38 वर्षीय हीरा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ितों और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें