फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं(ऊना)।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में वीरवार रात को एक श्रद्धालु महिला की एक स्थानीय दुकानदार के नौकर के साथ किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। श्रद्धालु महिला के साथ आए अन्य सदस्यों ने सड़क के बीच काफी देर तक हंगामा भी किया। इस पर स्थानीय पुलिस मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां आपसी समझौता होने के कारण कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ।

मामले की पुष्टि डीएसपी अंब अजय राणा ने की है। जानकारी के अनुसार जब रात साढ़े नौ के करीब एक श्रद्धालु महिला दर्शन पर्ची लेकर मां के दर्शनों को लाइन में लगने की बजाय सीधे आगे जाने लगी तो वहां मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने महिला को आगे जाने से रोका। इससे उक्त श्रद्धालु महिला भड़क गई और सुरक्षाकर्मी के साथ उलझ गई। साथ में यह सब देख रहे दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति ने महिला को ऐसा करने से रोका तो महिला और उसमें बहस शुरू हो गई। महिला के घर के सदस्य भी मौके पर आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में हो रही बहस हाथापाई में बदल गई और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन श्रद्धालु महिला का ड्रामा खत्म नहीं हुआ और वह पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई। काफी देर तक महिला के घर के सदस्यों ने हंगामा किया तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस के पास मामला आया था लेकिन आपसी समझौते के चलते कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें