फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने रौंदा राहगीर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संघनई में सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से गगरेट अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गगरेट के संघनेई में सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को दौलतपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इससे राहगीर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुरपाल सिंह निवासी गांव अलेरा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को गगरेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें