ऊना। जिले में क्रिकेट संघ ऊना के चार लोगों समेत 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात मामले आरटीपीसीआर रिपोर्ट में सामने आए हैं। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण के छह मामले पाए गए हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 370 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें छह मामले संक्रमण के पाए गए हैं। इन मामलों में एक मामला दयोली घनारी, एक मामला भिंडला बंगाणा, थानाकलां बंगाणा से एक, रायपुर सहोड़ा ऊना से एक, गलुआ मोहल्ला ऊना से एक और अपर गगरेट से एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में क्रिकेट संघ ऊना से चार, मलाहत ऊना से एक, रक्कड़ ऊना से एक, सलोह ऊना से एक और सपौरी अंब से भी एक मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। -संवाद