फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में विंटर सेल, ओमिक्रॉन खतरे के बीच उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने मास्क तक नहीं पहने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के मुख्य बाजारों में इन दिनों विंटर सेल लगी है। इस समय बाजार से खरीदारी करने के लिए लोगों को अच्छी खासी भीड़ उमड़ है। दुकानदार भी ग्राहकों की अच्छी-खासी आमद को देखते हुए खुश नजर आ रहे हैं। ओमिक्रॉन खतरे के बीच लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं।
एक ओर जहां देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग बिना मास्क और उचित शारीरिक दूरी के ही खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी बड़ी संख्या में लोग बाजारों में लगी विंटर सेल से खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान अधिकतर लोग मास्क के बिना ही नजर आए। दूसरी ओर उचित शारीरिक दूरी का भी बिल्कुल ख्याल नहीं रखा गया। इस दौरान कोरोना एसओपी के पालन के लिए प्रशासन द्वारा भी कोई प्रबंध नजर नहीं आए। बता दें कि जिला के मुख्य बाजार में साल के अंतिम सप्ताह में विंटर सेल का आयोजन किया जाता है। इस सेल में जहां दुकानदार अपने स्टॉक क्लीयर करने के लिए सस्ते दाम पर कपड़े न जूते बेचते हैं। वहीं स्थानीय न दूरदराज के लिए सस्ते भाव में खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेल में 31 दिसंबर और एक जनवरी को सबसे अधिक लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन इस दौरान ओमिक्रॉन के खतरे के बीच नियमों का पालन करते कम ही लोग दिखे। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि इस समय मुख्य बाजार में सेल चली हुई है। इस कारण लोग अधिक संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें