फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कांग्रेस सरकार देगी रोजगार : विवेक शर्मा

Wed, 22 May 2024 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- क्षेत्र में शगुन माफिया कर रहा ब्लैकमेल, कल सीएम खोलेंगे काला चिट्ठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह जो लोग रोजगार के नाम पर बेचने के लिए हाथ में नशा थमा देते हैं। इनका क्या भरोसा यह क्या कर जाएं, क्योंकि यह लोग जो अपने बेटे की जिंदगी खराब कर सकते हैं, तो आपके बेटे की कीमत ही क्या होगी।
विवेक शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड जनसभाओं को संबोधित रहे थे कि आजकल इलाके में एक शगुन माफिया पनप रहा है, जो गरीब परिवारों के दिए शगुन के नाम पर उनको ब्लैकमेल करते हैं और यह माफिया शगुन देने से पहले ही दिए हुए शगुन को वायरल कर देते हैं। कहा कि यह सब दिखावे के लिए करते हैं और इसकी आड़ में यह अपने ठेकेदारी के धंधे को चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनका कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए 23 मई को मुख्यमंत्री बंगाणा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज मोदगिल सचिव प्रदेश, पूर्व अध्यक्ष के शर्मा पंडित ज्ञानचंद शर्मा, देशराज शर्मा, सुभाष शर्मा, महेश चंद शर्मा, सतपाल रणावत, राजेश अत्री, रमन कुमार, शिव नाथ शर्मा, केवल कृष्ण, रमेश कोडा, भगत राम, रोशन लाल, विधान दस,कैप्टन बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, किशन सिंह, सुखराम ,,शमशेर सिंह, केहर सिंह, बचित्र सिंह, ओंकार सिंह, डॉक्टर अमर चंद, सत्या देवी, संध्या देवी, सरस्वती देवी, ज्ञानी देवी, रिशु, कमलेश कुमारी, प्रीतो देवी, शकुंतला देवी, रिंकू, विपान, राज कुमार, संदीप सिंह, रामू,मदन सिंह, तृप्ता देवी, कमल सिंह, राजन सिंह, राकेश सिंह, जसविंदर, रविंद्र, राज कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, फुल्ला देवी, कांटा देवी, सपना, अंजलि, ऋतु, सरिता, निशा,अनीता, दिव्य ज्योति, रजनीश कुमार, रवि, रमेश, राज कुमारी, गणेश देवी, अंकू, मोनू, सोनू, साहिल, राहुल सहित सेंकड़ी कार्यकर्ता इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें