फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1152 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित

विज्ञापन
क्लीन इंडिया अभियान के दौरान जागरुकता रैली निकालते एसडीएम बंगाणा और अन्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। क्लीन इंडिया अभियान के तहत चार दिनों में जिला ऊना से 1152 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पहली अक्तूबर से आरंभ किए गए इस अभियान के तहत अब तक 2343 लोगों को जोड़ा जा चुका है। इनके द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर 76 गतिविधियों के माध्यम से 1152 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया है। जिसे बाद में सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा। इसके अलावा 12 जलस्त्रोतों की साफ-सफाई की गई है। जबकि 3 स्मारकों व उनके परिसरों की सफाई की गई।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने खंड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इनके माध्यम से युवक मंडलों, महिला मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, पंचायतीराज संस्थाओं को अभियान का हिस्सा बनाया गया है।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखने में हर नागरिक सहयोग करे। न तो गंदगी फैलाएं और न ही किसी को फैलाने दें। पूरे भारत में छेड़ी गई इस मुहिम में सभी वर्ग शामिल होकर देश को स्वच्छ रखने में रचनात्मक सहयोग दे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें