गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के कलोह वैली में पंजाब निवासी से 4.72 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराना अंब रोड के कलोह वैली के चौक पर नाका लगाया था। इंडस्ट्री एरिया गगरेट की तरफ से एक कार आई, उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
कार रोकने पर चालक से गाड़ी के कागजात मांगने पर वह घबरा गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली गई तो 4.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
गाड़ी से चिट्टे के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। पुलिस ने चालक सर्वजीत सिंह निवासी भागोवाल तहसील एवं जिला होशियारपुर के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। संवाद