फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चला रहे बच्चे को टेंपो ने रौंदा, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
ऊना के कुठेड़ा में हादसे के बाद मौके पर गिरी साइकिल। - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल के लोहारली गांव में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था और सामने से आए टेंपो ने ओवरटेक करते समय बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक बच्चा कुठेड़ा जसवालां गांव का रहने वाला था। बच्चे की मां लोहारली गांव में दुकान करती है। सोमवार को बच्चा मां के साथ दुकान पर आया हुआ था। बच्चा साइकिल लेकर सड़क पर निकला तो एक टेंपो चालक ने ओवरटेक के चक्कर में बच्चे को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो बच्चे को रौंदता हुआ कई मीटर आगे तक ले गया। बच्चे को लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने गगरेट के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है और उसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। बच्चे की पहचान भव्य कुमार (12) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी कुठेड़ा तहसील घनारी के तौर पर हुई है। बच्चे का पिता पंजाब में एक दवा कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर चालक मनोहर सिंह निवासी अंदौरा तहसील अंब के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टेंपो गगरेट के स्थानीय उद्योग का बताया जा रहा है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि इस मामले में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें