फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री मान ने नंगल में निकाला रोड शो

Thu, 30 May 2024 03:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। लोकसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मलविंद्र सिंह कंग के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रोड शो करने नंगल पंहुचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा हुआ था और चारों ओर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के पक्ष में नारे लगे।नंगल बस स्टैंड से शुरू हुआ यह रोड शो गुरु तेग बहादुर मार्केट में स्थित सुदर्शन मेडिकल स्टोर तक चला।
विज्ञापन

खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और श्री आंनदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मलविंद्र सिंह कंग लोगों का अभिवांदन हाथ जोड़कर कबूल कर रहे थे। इस दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा दोहराते हुए उपस्थित जनसमूह से भी मलविंद्र सिंह कंग के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाेटिंग मशीन में हमारा नंबर चार है, पर हमने आना पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि मलविंद्र सिंह कंग को आप भारी मतों से जीता लोकसभा भेजें और आगे का काम मेरा। इस मौके पर उन्होने लोगों की मांग पर किकली कलीर दी सुना लोगों की खुब बाहबाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें