फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नालियों को ढकने के लिए बनाए सीमेंट ब्लॉक टूटे, हादसे का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले पड़े ब्लॉक के चलते नालियों में गिरने और दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे नालियों को ढकने के लिए लगाए गए सीमेंट ब्लॉक लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। नगर निगम की लापरवाही के चलते कई स्थानों पर इन ब्लॉकों के बीच बड़ी खाली जगह छोड़ दी गई हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए संभावित दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। पुरानी सब्जी मंडी से लेकर हमीरपुर रोड तक कई स्थानों पर नालियों को ढकने के उद्देश्य से सीमेंट ब्लॉक लगाए गए हैं, लेकिन अनेक स्थानों पर ये अधूरे हैं या टूट चुके हैं। इसके चलते जहां एक ओर पैदल चलने वालों के पैर फंसने का खतरा बना हुआ है, दूसरी ओर खाली स्थानों में लोग कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। इससे बरसात के दौरान नालियों के अवरुद्ध होने की आशंका और भी बढ़ जाती है।
नगर निगम की ओर से सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण करवाया गया था ताकि लोग सुरक्षित रूप से चल सकें। लेकिन नालियों पर लगे अधूरे या टूटे ब्लॉक अब उस उद्देश्य को विफल कर रहे हैं। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब बात खुले नालों की आती है। शहीद भगत सिंह चौक पर एक बड़ा नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिस पर अभी तक कोई ढक्कन नहीं लगाया गया है। रात के समय इसमें गिरने की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार पुराना होशियारपुर मार्ग पर भी कई स्थानों पर सड़क किनारे बड़े-बड़े नाले बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुले पड़े हैं, जहां पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता परेशान, जिम्मेदार बेपरवाह

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आए दिन हो रही इन दिक्कतों ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है।

एसडीओ, नगर निगम ऊना अंकुश राणा ने कहा कि यह समस्या मेरे संज्ञान में आई है। जल्द ही उचित कार्रवाई करते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें