फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक और डीसी ने डे-बोर्डिंग के लिए प्रस्तावित साइट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धंधड़ी पंचायत में डे-बोर्डिंग स्कूल की साइट का निरीक्षण, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
विज्ञापन

चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया संयुक्त निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में वीरवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की साइट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित स्थलों का भी जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विधायक सुदर्शन बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में डे-बोर्डिंग स्कूल की यह योजना शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी विकास के अवसर मिलेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है। साथ ही, अन्य विकास परियोजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे आम जन को समयबद्ध लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आवश्यक औपचारिकताओं का गहन परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के संस्थान सामाजिक व शैक्षणिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें