फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहडाला में घर से नकदी व लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते बहडाला में बीते मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर से शातिर नकदी व लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बहडाला जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते हैं। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे भाई ने फोन करके बताया कि उनके घर पर चोरी हो गई है। घर आने पर पता चला कि उनकी माता कुछ समय के लिए बाजार गई थी तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के पिछले गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर करीब 95,000 रुपये की नकदी और करीब 12.20 तोला सोने के गहने चुरा ले गए। स्वर्ण आभूषणों में कान के झुमके छह जोड़ी, अंगुठियां दो जोड़ी, कंगन एक जोड़ी व अन्य शामिल है। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें